शुभ संवत 2083, शाके 1948, सौम्य गोष्ठ, ज्येष्ठ, कृष्ण पक्ष, बसंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोदय, पश्चिमे तिथि, द्वादशी, गुरुवार, रेवती नक्षत्रे, प्रीत योगे, तैतिल करणे, मेष की चंद्रमा, प्रदोष व्रत, वट सावित्री तथापि उत्तर दिशा की यात्रा शुभ उत्तम होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, उत्तम वृत्ति वाला, कम्प्यूटर इंजीनियर, ऑपरेटर, कुशल शासक-प्रशासक, योगीभोगी। मेष राशि :- ईष्ट मित्रों से ईष्या रहेगी, सुख का कार्य होगा, व्यवसाय गति उत्तम होवेगी। वृष राशि :- अचानक शुभ समाचार प्राप्त होगा, धन की प्राप्ति होगी, संवेदनशील होंगे। मिथुन राशि :- क्रोध से अशांति-तनाव, झगड़े से बचें, अर्थ-व्यवस्था कुछ अनुकूल ही बनेगी। कर्क राशि :- कार्य-कुशलता से सहयोग, स्त्री से हर्ष तथा भोग-ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। सिंह राशि :- इष्ट मित्र सुखवर्धक हो, कुटुम्ब की समस्याऐं अवश्य ही सुलझ जाएंगी। कन्या राशि :- व्यर्थ व्यय, असमंजस और अस्थिरता का वातावरण हीन भावना करे। तुला राशि :- अधिकारियों का समर्थन विफल हो, कार्य-व्यवसाय गति अनुकूल हो। वृश्चिक राशि :- समय की अनुकूलता से लाभांवित हों, कार्य-कुशलता से अनुकूलता बनेगी। धनु राशि :- व्यवसाय गति उत्तम, भाग्य साथ देगा, बिगड़े कार्य सुधर जाऐंगे। मकर राशि :- स्त्री वर्ग से हर्ष-उल्लास, स्वास्थ्य नरम रहे, स्थिति में सुधार होगा। कुंभ राशि :- स्त्री शरीर सुख, मानसिक बेचैनी से बचिये, कार्यगति अनुकूल अवश्य बने। मीन राशि :- धन लाभ, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा, बिगड़े कार्य अवश्य ही बने। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका