इन्दौर (ईएमएस)। पोलो ग्राउंड स्थित ऊर्जा परिसर मे मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रधान कार्यालय पर संघ की एक विशेष बैठक आयोजित की गई जिसमें, तकनीकी कर्मचारियों पर हो रहे अन्याय एवं शोषण के खिलाफ संगठित होकर संघर्ष करने के लिए सर्वसम्मति से इंदौर शहर वृत्त की कार्यकारिणी का गठन करने का निर्णय लिया गया। जिसके बाद जाहिद हुसैन अंसारी को शहर वृत्त का अध्यक्ष मनोनीत करते हुए कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर शंभूनाथ सिंह, श्यामलाल यादव, प्रदीप द्विवेदी, असलम खान, राजेश काले, देवेंद्र बैस, यशवंत यादव, शुभम सिंह, राधा कृष्ण डाबी, विष्णु लोले, धर्मेंद्र मालवीय मौजूद थे। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव रामकेवल यादव के अनुसार बैठक क्षेत्रीय अध्यक्ष मिलन चौकसे, सचिव राम किशोर नागपुरे के नेतृत्व में आयोजित की गई। - 13 मई 2026