इन्दौर (ईएमएस) देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. राकेश सिंघई, डॉ. कल्पेश पाठक, डॉ. पी.के.दुबे, डॉ.अतुल कोठारी ने मध्य प्रदेश में शिक्षा के विकास हेतु राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं भारतीय ज्ञान परंपरा पर अरिहंत कॉलेज एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ किया । इस अवसर पर उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ने तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रभावी रूप से लागू करने पर विशेष बल दिया। संगोष्ठी में शोभा ताई पैंठणकर, जयंत कासलीवाल विशेष तौर पर आमंत्रित थे। संगोष्ठी के द्वितीय दिवस पर विभिन्न तकनीकी सत्रों के साथ शोध पत्र प्रस्तुतियों एवं समापन समारोह का आयोजन किया। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में शोध विद्यार्थी भी शामिल हुए। आनंद पुरोहित / 13 मई 2026