- एक साल पहले भोपाल के वकील से हुई थी शादी - खुदकुशी से पहले मेजर भाई को कॉल कर कही पति द्वारा प्रताड़ित करने की बात भोपाल(ईएमएस)। शहर के कटारा हिल्स थाना इलाके में रिटायर्ड महिला जज की प्रेग्नेंट बहू द्वारा शादी के एक साल बाद ही अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल आत्महत्या का ठोस कारण साफ नहीं हो सका है, लेकिन मृतका के मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर उसे मानसिक रुप से प्रताड़ित करने और दबाव बनाने के आरोप लगाए है। मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से नोएडा दिल्ली की रहने वाली 31 वर्षीय पीयूषा शर्मा की शादी करीब एक साल पहले भोपाल के कटारा हिल्स निवासी सामर्थ शर्मा से हुई थी। पीयूषा का भाई भारतीय सेना में मेजर है। पति सामर्थ पेशे से वकील है, जबकि उसकी सास रिटायर्ड जज है। - भाई को फोन किया थोड़ी देर बाद मिली फांसी लगान की खबर मृतक के भाई मेजर हर्षित शर्मा का कहना है कि मंगलवार रात बहन पीयूषा ने उन्हें फोन कर बताया थाकी उसका पति बीते 8 दिनों से उसे छोटी-छोटी बातों पर उसे अपमानित कर मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहा था। हर्षित के मुताबिक, फोन पर बहन की बातचीत से अहसास हुआ की वह काफी तनात और परेशान लग रही थी। बहन ने बताया था, कि वह भोपाल छोड़कर मायके लौटना चाहती थी। परिवार के अनुसार, उसने नोएडा आने के लिए रिजर्वेशन भी करा लिया था। परिवार वालो का आरोप है की पीयूषा से फोन पर बात होने के कुछ समय बाद ही उसकी सास का फोन कर बताया कि पीयूषा ने घर में फांसी लगा ली और उसकी मौत हो चुकी है, इसके बाद मायके वाले भोपाल पहुंचे। - नौकरी छोड़ने के बाद करते थे अपमानित भाई मेजर हर्षित का आरोप है, कि शादी के थोड़े समय तक तक ठीक चल रहा था। लेकिन बहन के नौकरी छोड़ने के बाद पति और ससूराल वालो को व्यवहार उसके प्रति बदल गया। उसे “नाकारा” कहने के साथ ही परिवार और उसकी परवरिश को लेकर भी अपमानित किया जाता था। परिजनो का आरोप है कि लगातार मानसिक प्रताड़ना और अपमान के कारण पीयूषा तनाव में चली गई थी। भाई के मुताबिक, मार्च में पीयूषा की अनप्लांड प्रेग्नेंसी हुई थी। परिवार का दावा है कि वह उस समय बच्चे के लिए तैयार नहीं थी, लेकिन ससुराल पक्ष उस पर बच्चा पैदा करने का दबाव बना रहा था। परिजन ने आरोप लगाया कि पति इस बात को लेकर भी उसे ताने देता था। - फिलहाल मौके से खुदकुशी से संबधित कोई सुराग नहीं मिला सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस टीम ने घटनास्थल की तलाशी ली लेकिन फिलहाल मौके से सुसाइड नोट या ऐसा अन्य कोई सुराग नहीं मिला जिससे आत्महत्या का कारण साफ हो सके। मर्ग कायम कर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया था। बुधवार को मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे जिसके बाद शव का पीएम कराया गया। पुलिस का कहना है की पीएम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद मौत के कारण साफ हो सकेंगे। वहीं आत्महत्या के कारणो की जांच की जा रही है। आगे की जॉच में नवविवाहिता के बयान दर्ज किये जायेगें और जॉच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्यवाही की दिशा तय की जायेगी। जुनेद / 13 मई