- आयुषी मिश्रा 95 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथमप्रतिशत मेधावियों का बढाया हौसला बस्ती (ईएमएस)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा बुधवार को घोषित किए गए इंटरमीडिएट के परीक्षा-2026 परिणामों में उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के छात्र/छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया और मिठाई बांटकर सफल विद्यार्थियों को बधाई दी गई। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा, जिसमें अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की है। मेधावी छात्र/छात्राओं ने अपनी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का लोहा मनवाते हुए विभिन्न विषयों में सर्वोच्च अंक अर्जित किए हैं। आयुषी मिश्रा ने (95प्रतिशत) अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्कर्ष सिंह एवं वैष्णवी पाण्डेय ने (94प्रतिशत) अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। श्रुति उपाध्याय ने (93प्रतिशत) अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। - इण्टरमीडिएट परीक्षाफल आयुषी मिश्रा (95प्रतिशत), उत्कर्ष सिंह (94प्रतिशत), वैष्णवी पाण्डेय (94प्रतिशत), श्रुति उपाध्याय (93प्रतिशत), आदित्य पाठक (92प्रतिशत), आर्यन गुप्ता (91प्रतिशत), हेमन्त कुमार पाण्डेय (91प्रतिशत), दृष्टि चौधरी (91प्रतिशत), दिव्यांश कसौधन (91प्रतिशत), गरिमा (91प्रतिशत), शुभम् गुप्ता (90प्रतिशत), अंकिता सिंह राठौर (90प्रतिशत), कर्तिक शुक्ला (87प्रतिशत), प्रतिभा चौधरी (86प्रतिशत), रति सोनी (85प्रतिशत), अंशिका चौधरी (85प्रतिशत), अभ्युदय अनुज सिंह (84प्रतिशत), साहनी हुसैन (84प्रतिशत), अभि जायसवाल (84प्रतिशत), सिद्धार्थ मौर्या (84प्रतिशत), आशुतोष कसौधन (84प्रतिशत), शिखा शर्मा (84प्रतिशत), शिवांश मिश्रा (84प्रतिशत), शगुन सोनी (83प्रतिशत), पलक सोनी (83प्रतिशत), आतिया खातून (83प्रतिशत), ने अंक प्राप्त किया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक धीरेंद्र शुक्ल और प्रबंध निदेशक विनय शुक्ल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सफल छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शशिप्रभा त्रिपाठी ने मेधावियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति सदैव संकल्पित रहा है और आज के परिणाम ने इसे पुनप्रतिशत सिद्ध कर दिया है। इस अवसर पर संजय प्रजापति, अभिनय प्रकाश पाण्डेय, अमन मिश्रा, वकील चौधरी, दीपक पाण्डेय, डा० सजंय कुमार, एल०पी० चौधरी, अजय मिश्रा, कमलोज मिश्रा, नम्रता पाण्डेय, पूजा उपाध्याय, अंजू तिवारी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के शिखर छूने हेतु प्रोत्साहित किया। - ईएमएस / 13 मई 26