धनबाद (ईएमएस)। आर्ट ऑफ लिविंग, धनबाद परिवार द्वारा श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को धनबाद शहर में विभिन्न सेवा गतिविधियों, गुरु पूजा एवं भव्य सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।रणधीर वर्मा चौक, कोर्ट मोड़ में लगभग 5000 लोगों के बीच छाछ वितरण सेवा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों एवं साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आर्ट ऑफ लिविंग धनबाद के मीडिया प्रभारी मयंक सिंह ने बताया कि इसके उपरांत गोविंदपुर स्थित निर्मला कुष्ठ सेवा केंद्र एवं सुगियाडीह के लालमणि वृद्धाश्रम में भोजन, मिठाई एवं स्नैक्स वितरण के साथ वरिष्ठ नागरिकों के साथ केक कटिंग कर जन्मोत्सव मनाया गया।सायं काल में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर, बैंक मोड़, धनबाद में भव्य सत्संग, गुरु पूजा, भजन, ध्यान एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धनबाद एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में साधकों, भक्तों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। वातावरण भक्ति, आनंद एवं गुरु कृपा से ओतप्रोत रहा।कर्णप्रिय भजनों से सत्संग को राजेश टंडन ने लोगों को भावविभोर कर दिया और गुरु के प्रति सभी अनुयायियों ने अपना आभार एवं प्रेम प्रकट किया।इस पूरे कार्य का संचालन द आर्ट ऑफ लिविंग के वरीय प्रशिक्षक मयंक सिंह खुद कर रहे हैं ।उन्हें सहयोग के लिए विशेष रूप से राजकमल सरस्वती विद्यामंदिर के प्रेसिडेंट बिनोद तुलसियान जी एवं प्रधानाचार्य सुमंत मिश्री जी का सहयोग प्राप्त हुआ।कार्यक्रम के माध्यम से आर्ट ऑफ लिविंग परिवार ने सेवा, साधना एवं सत्संग के द्वारा गुरुदेव के संदेश “तनाव मुक्त एवं हिंसा मुक्त समाज” को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया। - 13मई/26