ग्वालियर ( ईएमएस ) | अटल बिहारी वाजपेयी - भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान ग्वालियर में डिपार्टमेंट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज द्वारा आयोजित तीन दिवसीय (१३-१५ मई, २०२६) कांफ्रेंस डीजी- सस्टेन २०२६ का शुभारम्भ आज संस्थान के माननीय निदेशक प्रोफेसर एस एन सिंह के कुशल नेतृत्व में हुआ। इस कांफ्रेंस का थीम टेक्नोलॉजी फॉर विकसित भारत २०४७: डिजिटल इनोवेशन, सस्टेनेबिलिटी, एंड इंक्लूसिव ग्रोथ है। इस तीन दिवसीय कांफ्रेंस के लिए देश एवं विदेश से कुल २४५ शोधपत्र प्राप्त हुए। जिसमें से रिव्यूअर्स बोर्ड द्वारा कुल ११० शोधपत्रों को शॉर्लिस्ट किया गया था एवं १३२ शोधार्थियों एवं अटेन्डिस द्वारा कांफ्रेंस के लिए रजिस्ट्रेशन कराया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर चीफ गेस्ट ट्रिपल आई टी इलाहाबाद के निदेशक प्रोफेसर डॉ. मुकुल सुताओने उपस्थित रहे. उन्होंने कांफ्रेंस के सफलतापूर्ण आयोजन को प्रोस्ताहित करते हुए टेक्नोलॉजी फॉर ह्यूमन बीइंग पर अपने विचार रखे एवं करंट जनरेशन को टेक्नोलॉजी के सामानांतर यूसेज के साथ ह्यूमन एलिमेंट को अलग रखने की बात कही। कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर संस्थान के माननीय निदेशक महोदय प्रोफेसर एस एन सिंह द्वारा कांफ्रेंस के द्वारा शोधार्थियों को नेटवर्किंग एवं कीनोट सेशंस द्वारा होने वाले लाभों पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर डिपार्टमेंट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज के विभगाध्यक्ष एवं कांफ्रेंस चेयर प्रोफेसर गौरव अग्रवाल ने कांफ्रेंस की थीम को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने डिपार्टमेंट के इन्सेप्शन अगस्त २०२२ से अभी तक के अकादमिक जर्नी एवं डिपार्टमेंट के कोर्सेज एंड प्रोग्राम्स के बारे में बताया। कांफ्रेंस चेयर डॉ मनोज दाश ने कांफ्रेंस के डे वाइज डिटेल्स को बताया एवं इस तीन दिवसीय कांफ्रेंस के सात पिलर्स के बारे में बताया। इनॉगरल सेशन के अंत में कांफ्रेंस के एडवाइजरी बोर्ड मेंबर डॉ अरुण कुमार द्वारा वोट ऑफ़ थैंक्स दिया गया। कांफ्रेंस के पहले दिन चार डिफरेंट ट्रैक्स में ४० शोधपत्रों को शोधार्थियों द्वारा ऑनलाइन एवम ऑफलाइन मोड में प्रस्तुत किया गया। इस तीन दिवसीय कांफ्रेंस में कुल ९ प्लनेरी सेशंस रखे गए हैं जो की देश एवं विदेश के प्रीमियर संस्थानों के एक्सपर्ट द्वारा लिए जायेंगे जिसमें आर एम आई टी यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया , स्वानसी यूनिवर्सिटी, यू के , सवेनवे यूनिवर्सिटी, मलेशिया, लिवरपूल यूनिवर्सिटी , सऊदी इलेक्ट्रॉनिक यूनिवर्सिटी , रियाध प्रमुख हैं। इस तीन दिवसीय कांफ्रेंस में २५ कीनोट टॉक्स रखी गयी हैं। थीमेटिक ट्रैक्स को आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस एंड इंटेलिजेंट सिस्टम्स , क्लाउड एज कंप्यूटिंग, सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल इकॉनमी एवं एजुकेशन, मैनेजमेंट एंड सोशल साइंसेज में बांटा गया है। कांफ्रेंस के दौरान वर्कशॉप्स, टुटोरिअल सेशंस, अकादमिक इंडस्ट्री पैनल डिसकशंस का भी आयोजन किया गया है। यह जानकारी संस्थान की मीडिया प्रभारी श्रीमती दीपा सिंह सिसोदिया के द्वारा प्रदान की गयी l