13-May-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। आल इंडिया इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्य सभा सदस्य डॉ जी संजीवा रेड्डी से और राष्ट्रीय महासचिव डॉ संजय सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यजीत रेड्डी से दिल्ली स्थित इंटक के राष्ट्रीय मुख्यालय श्रम भवन में मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन, जबलपुर के महामंत्री राकेश डी पी पाठक, एन के यादव, उमाशंकर मेहता, अफसार अहमद, गोपाल चौहान, रामेश्वर गांगे सहित अन्य फेडरेशन के साथियों ने भेंट कर स्वागत किया और उनका मागदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर विशेष रूप से मध्यप्रदेश इंटक के उपाध्यक्ष रामराज्य तिवारी उपस्थित थे। भेंटवार्ता में इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीवा रेड्डी को फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी पी पाठक,एन के यादव, उमाशंकर मेहता और अन्य प्रतिनिधियों ने उनके सकारात्मक प्रयासों के फलस्वरूप दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा राष्ट्रीय इंटक के पक्ष में हुएं निर्णय के लिए बधाई दी। और नयी श्रम संहिता लागू होने,निजीकरण, बिजली कंपनियों के भविष्य, संविदा कर्मियों, आउट सोर्स कार्मिकों, कंपनी कैडर कार्मिकों, नियमित कर्मचारियों और पेंशनर्स की समस्यायों के विषय में मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन, जबलपुर द्वारा किए जा रहे कार्यों, प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। ईएमएस / 13 मई 2026