13-May-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। गौरीघाट थाना अतंर्गत दुर्गानगर में अवैध रुप से चोरी की रेत हाईवा में परिवहन कर ले जा रहे एक हाईवा चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर रेत से भरा हाईवा जब्त किया है| गौरीघाट थाना प्रभारी हरिकिशन आटनेरे ने बताया कि गत दिवस एक हाईवा क्रमांक एमपी 20 एचबी 8991 में चोरी की रेत हाईवा में भरकर भटौली गौरीघाट से होते हुए बिग बाजार की ओर जा रहा था| मुखबिर की सूचना पर दुर्गानगर पहुंची पुलिस ने विसर्जन कुण्ड के पास गौरीघाट में हाईवा चालक ग्राम गांजर थाना पनागर निवासी 38 वर्षीय राकेश ठाकुर को गिरफ्तार किया, उसके पास रेत की रायल्टी के कोई दस्तावेज नहीं थे| हाईवा चालक ने बताय कि वाहन मालिक वकील यादव के कहने पर बेलखाडू से रेत लाकर यहां पहुंचा रहा था| पुलिस ने हाईवा चालक एवं हाईवा मालिक के विरूद्ध धारा 303(2), 317(5), 3(5) बीएनएस तथा 21(4) खान एवं खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। सुनील साहू / मोनिका / 13 मई 2026