13-May-2026
...


- बसपा ने एसपी आफिस में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जबलपुर (ईएमएस)। जबलपुर जिले में बढ़ रही हत्या, लूट, डकैती की घटनाओं के विरोध में बहुजन समाज पार्टी ने एसपी आफिस में प्रदर्शन कर एक ज्ञापन सौंपा| ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि अनूसूचित जाति, जनजाति के लोगों पर अपराध बढ़ रहे है वहीं पुलिस भी अत्याचार कर रही हैं| बसपा नेताओं ने घमापुर क्षेत्र में आरती चौधरी की हत्या के बाद उसके पति कन्हैया चौधरी को दिनभर थाने में बैठाकर रखा और अपराधियों जैसा व्यवहार किया| इसी तरह शहपुरा के घंसौर ग्राम में हीराबाई चौधरी की हत्या के डेढ़ साल बाद भी आरोपी नहीं पकड़े गए| पनागर में बसपा कार्यकर्ता मनोज चौधरी के घर पर पत्थर बाजी हुई लेकिन पुलिस ने झूठा मामला बना दिया| इसी तरह भेड़ाघाट शिल्पीनगर में जीवन अहिरवार पर विरोधियों द्वारा मुकदमा वापस लेने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है और धमकाया जा रहा है। सिहोरा थाना मझगवां ग्राम के 10 वीं कक्षा में अध्ययनरत नाबालिग बालक को उनके पड़ोसियों द्वारा 2-3 बार हत्या का प्रयास किया, जिसकी शिकायत थाना सिहोरा में की गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की| बसपा जिलाध्यक्ष लखन अहिरवार ने कहा कि जबलपुर जिले के हर थानों में दलित आदिवासियों पर अपराधिक घटनाएँ बढ़ रही हैं और पुलिस हाथ में हाथ रखकर बैठी है। पुलिस लापरवाही करती है और जानबूझकर पीड़ित पक्ष पर ही मुकदमें दर्ज कर लेती है। आरती चौधरी सहित सभी प्रकरणों में तत्काल संज्ञान लेकर कार्यवाही की मांग बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने की है। प्रदर्शन में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व पार्षद शरण चौधरी, एड. सुजीत मयंक चौधरी, दिनेश कुशवाहा, भोले शंकर, प्रकाश गौतेल, रामसेवक बिरहा, एड. रामराज, राजमणि साकेत, मुन्ना सतनामी, शेखर चौधरी, शिव प्रकाश, गेंदालाल, विजय भोरेल, दिलीप चंद, महेन्द्र वंशकर, सचिन वंशकार, राकेश समुन्द्रे, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। ईएमएस / 13 मई 2026