-राधन ने ही विजय के सीएम बनने की भविष्यवाणी की थी चेन्नई,(ईएमएस)। तमिलनाडु में फ्लोर टेस्ट पास करने के कुछ घंटे बाद ही मुख्यमंत्री विजय ने ज्योतिषी राधन पंडित को स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर (ओएसडी) पद से हटा दिया। विजय ने मंगलवार को उन्हें यह जिम्मेदारी दी थी, लेकिन विपक्ष और सहयोगी पार्टियों के विरोध के बाद उन्हें हटा दिया। बात दें कि राधन लंबे समय से विजय के करीबी माने जाते हैं। उन्होंने विजय के मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी की थी। उनकी सलाह पर ही 10 मई को विजय के शपथ ग्रहण का समय बदला था। राधन ज्योतिषी होने के साथ टीवीके के प्रवक्ता रहे हैं। टीवीके की सहयोगी पार्टी एमजेके के प्रमुख थमीमुन अंसारी ने कहा कि निजी तौर पर कोई ज्योतिष में विश्वास रखता है,तब यह उसकी पसंद हो सकती है, लेकिन तमिलनाडू सरकार में ज्योतिष नहीं आना चाहिए। वहीं डीएमडीके महासचिव और विधायक प्रेमलता विजयकांत ने भी एक ज्योतिषी को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाए जाने को निंदनीय बताया है। चुनाव से पहले राधन ने कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में विजय की कुंडली को सुनामी जैसे’ बताया था, यानी ऐसी कुंडली जो तमिलनाडु की राजनीति में बड़ी लहर ला सकता है। उनका कहना था कि टीवीके का नाम अंक ज्योतिष और ज्योतिषीय सिद्धांतों के हिसाब से विजय की कुंडली से मेल खाता है। राधन तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे.जयललिता के आध्यात्मिक मार्गदर्शक भी रह चुके हैं। उनके पास ज्योतिष विद्या में करीब 40 साल से ज्यादा का अनुभव है। आशीष दुबे / 13 मई 2026