क्षेत्रीय
13-May-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वावधान में पाण्डुताल मैदान में आयोजित ग्रीष्मकालीन हॉकी प्रशि‍क्षण में नवोदित हाकी खिलाड़ी खेल की बारीकियों के साथ विश्व, देश व जबलपुर नगर के हाकी इतिहास की जानकारी भी प्राप्त कर रहे हैं। वर्तमान में हाकी प्रशिक्षण शिविर सुबह के सत्र में पूरे उत्साह के साथ संचालित हो रहा है। केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के पाण्डुताल मैदान की हॉकी नर्सरी की विशि‍ष्ट पहचान नगर में कायम हो चुकी है। इस बार के ग्रीष्मकालीन हॉकी प्रशि‍क्षण में लड़कियों ने भी विशेष रूचि दिखाई है। प्रशि‍क्षण शि‍विर में प्रात: 6.00 से 8.30 बजे तक 20 नवोदित हॉकी खि‍लाड़ि‍यों के साथ नियमित खि‍लाड़ी प्रशि‍क्षण प्राप्त कर रहे हैं। शि‍विर में छह लड़कियों ने भी उत्साह से अपनी सहभागिता दिखाई है। शिविर में प्रशि‍क्षणार्थि‍यों को भारतीय व यूरोपीय हॉकी शैली में समन्वय स्थापित कर तकनीकी रूप से ड्रि‍बलिंग, हिट, पुश, सही स्टापिंग का अभ्यास कराया जा रहा है। वहीं शारीरिक व्यायाम एवं लाइट वेट लिफ्टिंग के माध्यम से उन्हें फिट किया जा रहा है। केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव फिरेाज कुमार मेश्राम ने शिविर का निरीक्षण कर सभी प्रतिभागियों और प्रशिक्षकों का उत्साहवर्द्धन कर प्रोत्साहित किया। ईएमएस / 13 मई 2026