क्षेत्रीय
13-May-2026
...


अलीगढ़ (ईएमएस)। थाना छर्रा क्षेत्र में अतरौली रोड पर गांव इस्माइलपुर मोड़ के समीप टायर फटने से ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब पांच फुट गहरे गड्ढे में पलट गई। जिसमें कथा के कलश विसर्जित कर गंगा स्नान करने जा रहे तीन मासूम बच्चों सहित 23 श्रद्धालु घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि छह घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। ट्रैक्टर ट्रॉली में करीब 30 लोग श्रद्धालु सवार थे। ज्यादातर ट्रॉली में भगोने में भरी गर्म सब्जी ऊपर गिरने से झुलसे हैं। सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छर्रा लाया गया। 17 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से छुट्टी दे दी गई, जिन्हें परिजन और ग्रामीण गांव ले गए। यह सभी बरला थाना क्षेत्र के गांव अलहदादपुर के निवासी हैं। साथ मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि गांव में दो मई से 10 मई तक भागवत कथा हुई। कथा के विश्राम पर 11 मई को हवन और भंडारा हुआ। कथास्थल से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा के 41 कलश को गंगा में विसर्जित करने के लिए सभी रामघाट जा रहे थे। कलश विसर्जन और गंगा स्नान के बाद गंगा तट पर ही मौजूद लोगों के भोजन प्रसाद के लिए गांव से ही दो भगोने में पूड़ियां और एक भगोने में आलू-टमाटर की करीब 25 किलोग्राम रसेदार सब्जी भी ट्रॉली में रखकर साथ ले जा रहे थे। घायलों में रजित (5) पुत्र केशव देव, अभी (5) पुत्र भूदेव सिंह, निशांत (7) पुत्र केशव, दीपेंद्र (12) पुत्र प्रेमपाल, सोनम (13) पुत्री भूरी सिंह, लेखराज (15) पुत्र महेंद्र और खुशबू (15) पुत्री राजू, रिंकू (11) पुत्र विजयपाल, ममता (20) पुत्री लटूरी सिंह, ऊषा (45) पत्नी केशव देव, चमन सिंह (60), उर्मिला देवी (35) पत्नी डीलेंद्र, रूमा देवी (32) राजकुमार, सुमन (30) पत्नी किशोरी लाल, प्रियंका (20) पुत्री नेकसेलाल, कमलेश (25) पत्नी राजू, विमला देवी (50) पत्नी राधाचरन, प्रियंका (40) पत्नी भूदेव सिंह, हेमलता (22) पुत्री बनवारी, बाबूलाल (70), प्रेमजीत (32) पुत्र बच्चन सिंह, गौरीशंकर (40) व रानी (35) पत्नी सतेंद्र आदि शामिल हैं। इनका कहना है... थाना प्रभारी छर्रा अंकित सिंह ने बताया कि टायर फटने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की सूचना मिली थी। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छर्रा पहुंचाकर भर्ती कराया। छह लोगों को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। श्रद्धालुओं के शरीर की चमड़ी झुलसकर पलटी सब्जी इतनी गर्म थी कि बच्चों सहित अन्य श्रद्धालुओं के शरीर की चमड़ी झुलसकर पलट गई। ग्रामीणों ने बताया कि पहले पूड़ी बना ली गई थीं। सब्जी तैयार होते ही भगोने में भरकर तत्काल ही सभी लोग गांव से निकल पड़े थे, इसलिए हादसे के समय सब्जी बहुत गर्म थी। शरीर पर यह गर्म सब्जी गिरते ही बच्चे और महिलाओं में चीख-पुकार मच गई। राहगीर दौड़कर पहुंचे और सभी को गड्ढे से निकालकर सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में भी बच्चों की चीखें गूंजती रहीं। दर्द से रो और छटपटा रहे बच्चों को देखकर वहां लोगों का रुक पाना मुश्किल हो रहा था। ईएमएस / 13/05/2026