क्षेत्रीय
13-May-2026
...


- कांग्रेस नेता रजत गौड़ ने मौके पर पहुंचकर की एसडीएम से शिकायत सिरोंज (ईएमएस) । इकलोद सोसायटी में पिछले 8 दिनों से बारदाने की किल्लत के चलते किसानों का धैर्य जवाब दे गया। आज बड़ी संख्या में किसानों ने केंद्र पर हंगामा कर दिया। स्थिति तब और बिगड़ गई जब टोकन होने के बावजूद किसानों का अनाज खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा और उनके स्लॉट की तारीख समाप्त होने की कगार पर पहुँच गई। 8 दिनों से खुले में पड़ा है अनाज- किसानों का आरोप है कि पिछले 8 दिनों से वे अपना अनाज लेकर केंद्र पर बैठे हैं। चार दिन पहले तहसीलदार मायाराम यादव ने खुद मौके पर पहुंचकर टोकन बांटे थे, लेकिन टोकन मिलने के बाद भी बारदाना उपलब्ध नहीं कराया गया। भीषण गर्मी और मौसम की अनिश्चितता के बीच खुले में पड़ा अनाज किसानों की चिंता बढ़ा रहा था। ​रजत गौड़ ने संभाला मोर्चा-​हंगामे की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता रजत गौड़ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों की समस्या सुनने के बाद तत्काल एसडीएम हरिशंकर विश्वकर्मा को फोन पर स्थिति से अवगत कराया। रजत गौड़ ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए तहसीलदार यादव से कहा, जब प्रशासन को स्लॉट बुकिंग की क्षमता और आवक का अंदाजा है, तो उसके अनुपात में बारदाने की व्यवस्था पहले क्यों नहीं की गई? उन्होंने मांग की कि किसानों के स्लॉट की अवधि खत्म होने से पहले उनकी उपज की तुलाई सुनिश्चित की जाए। ​प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद शुरू हुई आपूर्ति ​कांग्रेस नेता के हस्तक्षेप और बढ़ते आक्रोश को देखते हुए एसडीएम हरिशंकर विश्वकर्मा के निर्देश पर तहसीलदार मायाराम यादव और पथरिया थाना प्रभारी ऋतुराज सिंह बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों को समझा-बुझाकर शांत किया और तत्काल बारदाने की खेप मंगवाई। तहसीलदार की मौजूदगी में बारदाने का वितरण शुरू हुआ, जिसके बाद तुलाई कार्य में तेजी आई। ​जल्द आपूर्ति का आश्वासन ​ कांग्रेस नेता रजत गौड़ ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि बारदाने की आपूर्ति में दोबारा देरी हुई या किसानों को परेशान किया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल, पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम मौके पर व्यवस्था बनाए हुए है ताकि सभी किसानों की उपज सुरक्षित तरीके से तौली जा सके।