क्षेत्रीय
13-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने शराब का नशा कर अपने हाथ की नस काट जहर पी लिया, दोस्त उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उसकी मौत हो गई। मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम विशाल पिता अर्जुन उम्र पैंतीस साल निवासी एकता नगर है। वह मूलतः नागदा का रहने वाला था और एग्रीकल्चर कंपनी में काम करता था तथा गत फरवरी माह में ही पत्नी के साथ एकता नगर आकर रहने आया था। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि पत्नी गर्भवती थी, जिसके चलते उसे मायके भेज दिया था। पांच दिन पहले ही उसको बेटा हुआ था उसके बाद उसका ससुराल वालों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद में उसके पिता भी उसके ससुराल पक्ष वालों के सही मान उसे ही गलत बता रहे थे और वे उसका फोन भी नहीं उठा रहे थे। शायद इससे आहत होकर ही विशाल ने यह कदम उठाया। उसने आत्महत्या करने से पहले शराब पी और फिर हाथ की नस काटकर जहर खा लिया। दोस्तों ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कार्रवाई शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 13 मई 2026