अलीगढ़ (ईएमएस)। क्वार्सी कृषि फार्म स्थित बहुउद्देशीय कृषि कल्याण केन्द्र क्वार्सी में बुधवार को सामान्य बीज वितरण एवं निःशुल्क बीज मिनीकिट वितरण योजनान्तर्गत लॉटरी के माध्यम से धान, ढ़ैंचा, अरहर, मूंग एवं उर्द मिनीकिट के बीजों के लिए आवेदित 2953 कृषकों का चयन किया गया। उप कृषि निदेशक चैधरी अरूण कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि जिन विकास खण्डों में लक्ष्यों से अधिक बुकिंग हुई है उन विकास खण्डों में कृषकों का चयन ई लॉटरी के माध्यम से किया गया एवं जिन विकास खण्डों में लक्ष्य से कम बुकिंग हुई है उन विकास खण्डों में कृषकों का चयन ऑटो लॉटरी के माध्यम से किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन विकास खण्डों में लक्ष्य से कम बुकिंग हुई है, उन विकास खण्डों में लक्ष्यों की पूर्ति होने तक बुकिंग चालू रहेगी। कार्यक्रम में जिला स्तरीय समिति के अधिकारीध्कृषक, उप कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) डा0 सतीश मलिक, कृषि वैज्ञानिक के0वी0के0 डा0 नेत्रपाल मलिक एवं जनपद के विकास खण्डों से आये कृषक उपस्थित रहे। ब्लॉकवार लाभार्थी अकराबाद 230, धनीपुर 305, अतरौली 191, गंगीरी 284, बिजौली 292, गोंडा 157, चण्डौस 222, इगलास 228, जवां 291, टप्पल 156, खैर 324, एवं लोधा के 273 कृषकों को लाभ दिया जाएगा। ईएमएस / 13/05/2026