क्षेत्रीय
13-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र का है जहां महिला अपने पति के साथ रहती थी। घटना के समय उसका पति गांव गया हुआ था। पुलिस के अनुसार मृतक महिला का नाम कृष्णाबाई पति छोटू उम्र तीस साल निवासी मूसाखेडी है उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह किराए के मकान में रहती थी। कल देर रात आसपास के लोगों ने कृष्णाबाई को फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस को पूछताछ में परिजनों ने बताया कि कृष्णाबाई और उसका पति छोटू दोनों ही डेली कॉलेज में सफाई और अन्य काम करते थे। तथा करीब छह महीने पहले ही यहां रहने आए थे। छोटू तीन दिन पहले अपने गांव गया था। उनके दो बच्चे हैं, जो गांव में रहते हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया है आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका हैं, पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। आनंद पुरोहित/ 13 मई 2026