भोपाल(ईएमएस)। पुराने शहर के छोला मंदिर थाना इलाके में रहने वाले युवक ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी अपने मायके में रह रही है। कई बार प्रयास करने पर भी पत्नि वापस आने को तैयार नहीं थी। आशंका है की इसी तनाव में आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिव नगर बिहारी कॉलोनी में रहने वाला प्रदीप लोवंशी पिता गंगाराम लोवंशी (29) निजी काम करता था। उसकी शादी करीब पांच साल हुई थी, लेकिन शादी के दो महीने बाद ही पत्नी मायके चली गई और वापस नहीं लौटी। इस दौरान प्रदीप में उसे वापस लाने के लिये कई प्रयास किये लेकिन पत्नि लौटने को राजी नहीं हुई। इसी बात को लेकर वह मानसिक तनाव में रहने लगा साथ ही उसे शराब पीने की लत लग गई थी। बीती रात वह घर आने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था, अगली अलसुबह करीब साढ़े चार बजे मॉ की नीदं खुली तो उसे बेटे का शव टाविल से बने फंदे पर लटका नजर आया। सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस आगे की जॉच कर रही है। जुनेद / 13 मई