क्षेत्रीय
13-May-2026
...


अशोकनगर (ईएमएस)। जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सेहराई थाना द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए 70 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। मुखबिर की सूचना पर सेहराई थाना द्वारा पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। दबिश में एक व्यक्ति सेहराई-गुडाटांका रोड स्थित सिद्धपुरा पुलिया के पास अवैध रूप से हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब रखे हुए बैठा पाया। कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी पुष्पेन्द्र पुत्र विशन सिंह यादव, उम्र 24 वर्ष, को पकडक़र उसके कब्जे से कुल 70 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब, अनुमानित कीमत लगभग 10 हजार 500 रुपये की जप्त की। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया एवं न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। ईएमएस/ ओमप्रकाश रघुवंशी/ 13 मई 2026