जबलपुर (ईएमएस)।नगर निगम के अतिक्रमण विभाग और रेलवे पुलिस बल ने संयुक्त कार्रवाई कर शहर के प्रमुख व्यावसायिक और आवागमन वाले क्षेत्रों को अतिक्रमण से मुक्त कराया है। माल गोदाम और प्लेटफॉर्म नं. 6 पर कार्रवाई*माल गोदाम चैराहा और रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 क्षेत्र में लंबे समय से यातायात में बाधा बन रहे अवैध कब्जों को हटाने की कार्यवाही की गयी। इस संयुक्त कार्रवाई में सड़क और फुटपाथ पर जमे लगभग 30 अवैध ठेले और टपरों को जब्त किया गया। यातायात में बाधक बन रहे सभी प्रकार के अवरोधों को हटाकर पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह, योगेंद्र सिंह, अतिक्रमण दल प्रभारी नदीम खान, दुर्गा राव और भारी संख्या में रेलवे पुलिस बल मुस्तैद रहा। नगर निगम केवल सड़कों तक ही सीमित नहीं रहै, बल्कि स्वास्थ्य विभाग संभाग क्रमांक 01 के समन्वय से गंगा नगर और गुरहा तालाब के पास भी विशेष अभियान चलाया गया। यहाँ नालियों के ऊपर किए गए अवैध निर्माणों को चिन्हित कर नोटिस दिये गए हैं, ताकि बारिश के समय जल निकासी सुगमतापूर्वक हो सके। सुनील साहू / शहबाज / 13 मई 2026/ 09.00