13-May-2026
...


हरिद्वार (ईएमएस)। घर में बंटवारे को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट की सूचना मिलने पर पथरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झगडा कर रहे परिवार के लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन बटवारे को लेकर पुलिस की मौजूदगी में परिवार के लोग झगडे और मारपीट पर आमदा होता देख पुलिस ने बाप समेत तीन बेटों को हिरासत में ले लिया। जिनके खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। पथरी पुलिस के मुताबिक ग्राम बहादरपुर जट पथरी हरिद्वार निवासी मेघराज के बेटे जमीन में बंटवारे को लेकर विवाद कर रहे थे। घर में बंटवारे को लेकर विवाद इस कदर बडा कि आपस में मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि आसपास के लोगों परिवार के लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन नहीं मानने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झगड रहे परिवार के लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन परिवार के लोग पुलिस की मौजूदगी में ही विवाद जारी रखते हुए झगडे पर उतारू होते नजर आये। जिस पर पुलिस ने झगड रहे मेघराज और उनके तीन बेटो नितेश, सोनू और संजू को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने चारों के खिलाफ शांति भंग में चालान कर दिया। (फोटो-09) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/13 मई 2026