हरिद्वार (ईएमएस)। कोतवाली कनखल पुलिस ने सीनियर सिटिजनों के साथ एक गोष्ठी आयोजित की। जिसमें थाना क्षेत्र के कई वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया गया। वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। साथ ही अवगत कराया गया कि ऐसी गोष्ठियां प्रत्येक माह आयोजित की जाएंगी। जोकि वरिष्ठ नागरिक अकेले निवास करते हैं तथा उनके साथ नौकर रहते हैं, उनकी सुरक्षा के दृष्टिगत मोबाइल नंबर लिए गए एवं नौकरों का सत्यापन कराने हेतु जागरूक किया गया। चेतक कर्मियों को भी निर्देशित किया गया कि अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों के घर प्रतिदिन भ्रमण कर उनका हालचाल लें एवं सुरक्षा सुनिश्चित करें। सभी वरिष्ठ नागरिकों द्वारा पुलिस के सहयोगात्मक रवैये की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया। (फोटो-11) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/13 मई 2026