13-May-2026
...


हरिद्वार (ईएमएस)। कोतवाली मंगलौर पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने सूचना पर बाइक सवार एक स्मैक तस्कर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस टीम ने तस्कर से भारी मात्र में स्मैक बरामद की है। जिसकी बाजार में कीमत 78 लाख रूपये आंकी जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मंगलौर पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने सूचना पर क्षेत्र से एक बाइक सवार स्मैक तस्कर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस टीम ने 260 ग्राम स्मैक बरामद की है जिसकी बाजार में कीमत करीब 78 लाख रूपये बताई जा रही है। पूछताछ के दौरान तस्कर ने अपना नाम हसीन ऊर्फ तोता पुत्र सईद निवासी ग्राम लादपुर कला थाना लक्सर हरिद्वार बताया है। पुलिस टीम ने तस्कर से पूछताछ के बाद उसके खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय मे ंपेश कर जेल भेज दिया। (फोटो-10) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/13 मई 2026