क्षेत्रीय
ग्वालियर ( ईएमएस ) | सामाजिक सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए जैन मिलन, भितरवार एवं सिम्स हास्पिटल ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में 17 मई को विशाल निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर प्रातः 10 से दोपहर दो बजे तक जैन हास्पिटल (मेन रोड, भितरवार) में आयोजित होगा। जैन मिलन के संरक्षक डा. एमएल जैन ने बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर में सिम्स हास्पिटल, ग्वालियर के वरिष्ठ विशेषज्ञ डा. दीपक शर्मा (हृदय रोग विशेषज्ञ), डा. राजेश सिंह (हड्डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ), डा. वीके गुप्ता (पथरी व पेट रोग विशेषज्ञ), डा. कोमल जादौन (महिला रोग विशेषज्ञ) के द्वारा मरीजों का निश्शुल्क परीक्षण एवं परामर्श दिया जाएगा।