ग्वालियर ( ईएमएस ) | राजमाता माधवी राजे सिंधिया की द्वितीय पुण्य तिथि पर भजन संध्या का आयोजन 15 मई की शाम साढ़े पांच बजे अम्मा महाराज की छत्री स्थित विष्णु मंदिर में किया जाएगा। पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल व बाल खांडे ने बताया कि भजन संध्या में अंकित कैलासिया प्रसिद्ध भजन गायक द्वारा भजन प्रस्तुत कर स्वरांजली अर्पित की जाएगी। सुबह 10 बजे माधवराव सिंधिया की छत्री स्थित मंदिर में शिवजी का अभिषेक किया जाएगा। साथ ही दोपहर में दरिद्र नारायण लोगों को भोजन भी कराया जाएगा। चारों धर्मो के धर्म गुरु संत कृपाल सिंह, शहर काजी अब्दुल अजीज कादरी, ढोली बुआ महाराज, महामंडलेश्वर रमेशलाल महाराज, सरदार बलजीत सिंह, फादर संजय भौसले को सम्मानित किया जाएगा।