क्षेत्रीय
ग्वालियर ( ईएमएस ) | बिरला नगर फुटबाल क्लब द्वारा 17 मई से आयोजित अंडर-15 व अंडर-18 बालक-बालिका फुटबाल टूर्नामेंट के मुकाबले जेसी मिल्स स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर फुटबाल खेल को बढ़ावा देना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देना है। विभिन्न स्कूलों और क्लबों की टीमों को इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। बिरला नंगर फुटबाल क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि मैच नाकआउट आधार पर खेले जाएंगे और विजेता टीमों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।