* आम आदमी जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने निगम के काट रहे हैं चक्कर कोरबा (ईएमएस) नगर पालिका निगम कोरबा में जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए रोजाना दर्जनों व्यक्ति नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं। नगर पालिका निगम कोरबा परिसर पहुंची और परिसर क्षेत्र का निरीक्षण किया तो पाया गया कि दर्जनों जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र कूड़े के ढेर पर पड़ा दिखा आम लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि कई दिनों से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं और नगर निगम दर्जनों प्रमाण पत्र को बनाकर कूड़े के ढेर पर फेंक दिया गया है। आम लोगों का आरोप लगाते हुए कहना है कि नगर निगम द्वारा मनमानी की जा रही है। नगर निगम द्वारा किसी भी कार्य को करने के लिए कितनी बड़ी लापरवाही बरती जा रही है। एक तरफ शासन सुशासन त्यौहार मना रही है, तो दूसरी ओर नगर निगम संबंधित व्यक्ति को दस्तावेज न देकर उसे कूड़े के ढेर पर फेंक रहे हैं। कूड़े के ढेर पर फेंकना एक अलग बात है लेकिन लोग जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र पर गुटखा खाकर थूक रहे हैं। 14 मई / मित्तल