व्यापार
14-May-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। घरेलू बाजार में गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों में कमजोरी आई। दोनो के ही वायदा भाव नीचे आये हैं। सुबह सोने के वायदा भाव 1,61,850 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,97,450 रुपये पर बने हुए थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट रही है। सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क जून अनुबंध 298 रुपये की गिरावट के साथ ही 1,61,888 रुपये के भाव पर खुला। वहीं इसका पिछला बंद भाव 1,62,186 रुपये था। एक समय यह अनुबंध 325 रुपये नीचे आकर 1,61,861 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। ये 1,62,308 रुपये के भाव पर दिन के उच्च और 1,61,027 रुपये के भाव पर दिन के निचले स्तर पर पहुंचा। सोने के वायदा भाव इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर शीर्ष स्तर हासिल किया। चांदी के वायदा भाव की शुरुआत कमजोर रही। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क अनुबंध 1,955 रुपये की गिरावट के साथ ही 2,98,373 रुपये पर खुला। वहीं इसका पिछला बंद भाव 3,00,238 रुपये था। ये 2,98,373 रुपये के भाव पर दिन के उच्च और 2,96,879 रुपये के भाव पर निचले स्तर पर पहुंचा। चांदी के वायदा भाव इस साल 4,20,048 रुपये किलो के सबसे अधिक स्तर पर पहुंचे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी रही। कॉमेक्स पर सोना 4,696.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। इसका पिछला बंद भाव 4,706.70 डॉलर प्रति औंस था। सोने के भाव इस साल 5,586.20 डॉलर के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचे। लिया। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 88.12 डॉलर के भाव पर खुले। इसका पिछला बंद भाव 89.36 डॉलर था। ईएमएस 14 मई 2026