क्षेत्रीय
इन्दौर (ईएमएस) निर्विरोध सम्पन्न हुए चंद्र सेनिय कायस्थ प्रभु समाज (सीकेपी) के द्विवार्षिक चुनाव में सुरभि गडकरी को समाज का अध्यक्ष चुना गया है वहीं रेखा कर्णिक को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चुनाव अधिकारी प्रदीप जोशी के अनुसार राजील कुलकर्णी को सचिव और प्रशांत भिसे को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। तो निलेश गुप्ते सहसचिव नियुक्त किए गए है। इसके अतिरिक्त, अमोल गुप्ते, संगीता रणदिवे और प्रणव राजे कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरभि गडकरी ने निर्विरोध चुनाव के लिए समाजजनों का आभार व्यक्त करते कहा कि वे समाज के विकास और प्रगति के लिए हर संभव प्रयास करेंगी। आनंद पुरोहित/ 14 मई 2026