क्षेत्रीय
14-May-2026
...


दरभंगा, (ईएमएस)। बिहार के दरभंगा जिले के मनिगाछी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक फरार अभियुक्त एवं एक नशेड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मनिगाछी थाना कांड संख्या-303/14 के अप्राथमिकी अभियुक्त मोहम्मद नबीब उर्फ हजरत, पिता मोहम्मद इस्लाम नदाफ, निवासी ग्राम माधोपुर थाना बहेड़ा जिला दरभंगा को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी ओर, नशे की हालत में हंगामा कर रहे राम गणेश मुखिया, पिता बिदेश्वर मुखिया, निवासी ग्राम बघात थाना मनिगाछी जिला दरभंगा को बघात चौक से गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई मनिगाछी थाना पुलिस द्वारा की गई। संतोष झा- १४ मई/२०२६/ईएमएस