क्षेत्रीय
14-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विजय पाटोदी को संस्था का नया कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। समाज के प्रवीण जैन ने बताया कि एक सामाजिक समारोह में दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष आनंद गोधा ने पाटोदी की इस नियुक्ति की घोषणा की इस दौरान पाटोदी का सम्मान भी किया गया। आयोजन में नवीन गोधा, एमके जैन, हेमचंद झांझरी, विमल अजमेरा, दिलीप पाटनी, सुशील पांड्या, संदीप जैन, राकेश विनायका, निमिष जैन, अजय मिन्टा और अक्षय कासलीवाल सहित अनेक गणमान्य समाजजन मौजूद रहें। आनंद पुरोहित/ 14 मई 2026