क्षेत्रीय
14-May-2026
...


धमतरी(ईएमएस)। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसमें हार्वेस्टर की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रीवागहन गांव निवासी लाला राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लाला राम हार्वेस्टर लेकर अपने घर लौट रहा था, तभी डबरी पार में चढ़ाव के कारण वाहन फंस गया। इसी दौरान वह हार्वेस्टर से नीचे उतरकर उसकी जांच करने लगा। इसी बीच अचानक हार्वेस्टर रिवर्स हो गया और वह उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत धमतरी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर भखारा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सत्यप्रकाश(ईएमएस)14 मई 2026