ग्वालियर ( ईएमएस ) एक युवक ने शादी का वादा कर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार कर दिया । पीड़िता ने माधौगंज थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोपी एसएएफ सेकेंड बटालियन में आरक्षक बताया जा रहा है। पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह एमए अंतिम वर्ष की छात्रा है। युवती के अनुसार 15 फरवरी को हिंदू रीति-रिवाज से उसका रोका हुआ था तथा 20 मार्च को उसकी सगाई अंकित ओझा के साथ हुई थी। आरोपी अंकित ओझा एसएएफ सेकेंड बटालियन ग्वालियर में आरक्षक के पद पर पदस्थ है और तिलक नगर स्थित सरकारी आवास में रहता है। पीड़िता का आरोप है कि सगाई के बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी और दोनों घूमने-फिरने भी जाते थे। परिवारों की सहमति से 5 मई को शादी तय थी। युवती ने आरोप लगाया कि 3 मार्च को आरोपी ने तिलक नगर स्थित सरकारी आवास पर पहली बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद 9 मार्च और 18 मार्च को भी संबंध बनाए गए। आरोपी ने कहा था कि दोनों की शादी होने वाली है, इसलिए शारीरिक संबंध बनाने में कोई परेशानी नहीं है। युवती के मुताबिक जब उसके परिवार ने शादी की रस्मों को आगे बढ़ाने के लिए लगन भेजने की बात कही तो आरोपी ने मना कर दिया। काफी समझाने के बाद भी आरोपी शादी के लिए तैयार नहीं हुआ और साफ तौर पर शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने पीड़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |