ग्वालियर ( ईएमएस ) | घाटीगांव थाना क्षेत्र के इमलिया गांव में मकान निर्माण करने के लिए गए कारीगर व एक अन्य पर छज्जा गिर गया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने कारीगर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दिया है। जबकि उसके साथ घायल हुए युवक की हालत है और उसका उपचार चल रहा है। सिरोल स्थित बघेल मोहल्ला हुरावली निवासी गौरव जाटव ने शिकायत की है कि उसके पिता हेम सिंह जाटव उम्र 54 कारीगर हैं और पिछले चार-पांच दिनों से घाटीगांव स्थित ग्राम इमलिया में करतार सिंह गुर्जर उर्फ पटेल के मकान पर र ठेकेदार राजू जाटव के साथ काम करने के लिए गए थे। दोपहर करीब 2 बजे हेम सिंह मकान के छज्जे के नीचे बैठकर खाना खा रहे थे। उनके पास गांव इमलिया का एक अन्य व्यक्ति भी बैठा था। हेम सिंह जाटव व युवक बातचीत कर रहे थे कि तभी अचानक एक तेज आवाज आई और छज्जा भरभराकर उनके ऊपर आ गिरा। यह समझ भी नहीं पाए तब तक हादसे का शिकार हो गए। घटना का पता चलते ही अन्य लोग वहां पर भागकर आए और उन्हें मलबे से बाहर निकाला। मामले का पता और चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जांच की तो पता चला कि हेमसिंह की मौत हो गई है, जबकि दूसरे घायल की हालत गंभीर है। उसे तुरंत ही उपचार के लिए पहुंचाया और मर्ग कायम कर लिया है |