क्षेत्रीय
14-May-2026


बोकारो(ईएमएस)।बोकारो जिले के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात सेक्टर-12 फोरलेन सड़क के बगल में संचालित आलू प्याज में अचानक आग लग गई। आग लगने की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग की लपटें उठनें लगी, जो कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं। संचालक मुन्ना राय ने बताया कि गोदाम में एक चार पहिया गाड़ी पर दर्जनों आलू का बोड़ा रखा हुआ था। रात करीब 11 बजे गाड़ी से शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई।गोदाम में गाड़ी में डालने के लिए डीजल से भरा का एक डब्बा भी रखा हुआ था। आग लगने के बाद मौके अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-12 थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं।आग को बुझाने के लिए दमकल की अतिरिक्त गाड़ियों को बुलाना पड़ा। अग्निशमन कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संचालक मुन्ना राय ने बताया कि आग लगी में करीब 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। कर्मवीर सिंह/14मई/26