क्षेत्रीय
14-May-2026
...


श्योपुर ( ईएमएस ) | सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा 18 साल तक की आयु के सभी बच्चों में दिव्यांगता की त्वरित पहचान हेतु पंचायत भवन वीरपुर में जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कैम्प आयोजित किया गया। कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कैम्प में डॉ राजेश शाक्य नाक कान गला रोग विशेषज्ञ, डॉ एके करोरिया मेडिसिन विशेषज्ञ, डॉ अरशद अयूब मानसिक रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग सहायक राजकुमार की टीम द्वारा 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों का परीक्षण किया गया, पंचायत भवन वीरपुर में आयोजित शिविर में कुल 18 रजिस्ट्रेशन हुए तथा 12 बच्चों की दिव्यांगता का परीक्षण कर यूडी आईडी कार्ड बनाये गये। इस अवसर पर जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के कर्मचारी सतीश सिंह प्रशासनिक अधिकारी, अनिल यादव गतिशीलता प्रशिक्षक, अशोक यादव विशेष शिक्षक, नरेंद्र त्यागी सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, अशोक राठौर सचिव वीरपुर, श्याम कुमार गुप्ता जीआरएस एवं मुकेश शाक्य डाटा एंट्री ऑपरेटर विजयपुर उपस्थित रहे।