दतिया ( ईएमएस ) जिले के में गोराघाट थाना अंतर्गत एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी के साथ कट्टे की नोक पर पड़ोसी युवक ने रात में घर में घुसकर दुष्कर्म कर डाला घटना के पांच दिन बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, 7 मई की रात उसके माता-पिता गांव से बाहर गए हुए थे। घर में वह और उसका भाई मौजूद थे। रात करीब 3 बजे पड़ोस में रहने वाला मौसम रावत कमरे में घुस आया और उसने किशोरी का गला दबाया और सिर पर कट्टा अड़ाकर धमकाया कि शोर मचाने पर उसे और उसके भाई को जान से मार देगा। इसके बाद आरोपी ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार घटना के बाद उसने डर के कारण किसी को कुछ नहीं बताया। सुबह उसने अपने भाई को परी बात बताई। बाद में माता-पिता के साथ थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई |