जबलपुर (ईएमएस)। पनागर थाना अतंर्गत केशव कुटी कालोनी निभौरा में एक कुएं में लगी समर्शियल पंप सेट अज्ञात चोर चोरी कर ले गए| पनागर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम छत्तरपुर निवासी 30 वर्षीय रविशंकर कुशवाहा गत रात केशव सिटी कालोनी निभौरा में चौकीदारी कर रहा था| रात लगभग 12 बजे कालोनी के चारों तरफ भ्रमण करके देखा तो कुएं में उन्नत कंपनी की घरेलू समर्शियल पंप सेट लगे हुए थे| रात लगभग 1 बजे उसे नींद लग गई थी, दूसरे दिन सुबह लगभग 4 बजे उठकर देखा तो कुंए में लगी समर्शियल पम्प सेट अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 14 मई 2026/ 04.42