क्षेत्रीय
14-May-2026
...


- धारदार बके से आरोपियो ने किये तीन वार - घायल कर फरार होते समय दी युवती से दूर रहने की हिदायत भोपाल(ईएमएस)। बाग सेवनियां थाना इलाके में नर्मदापुरम सडक़ पर सोमवार रात एम्प्री के पास साइकिल ट्रैक के पास बैठकर महिला मित्र से बात कर रहे युवक पर स्कूटर सवार आरोपियो ने धारदार बका से जानलेवा हमला कर दिया। बताया गया है की तीन आरोपी मिसरोद की तरफ से एक दो पहिया वाहन पर सवार होकर आए थे। एक युवक वाहन को स्टार्ट रखते हुए उस पर ही बैठा रहा जबकि दो आरोपियो ने घायल के के साथ मारपीट करते हुए बके से हमला कर दिया। घटना में बके के तीन वार चेहरे, हाथ पर लगने से युवक को गंभीर चोट आई हैं। थाना पुलिस के मुताबिक मंडीदीप में रहने वाला सत्यम प्रजापति पिता संतोष प्रजापति (26) होशंगाबाद रोड स्थित एक शापिंग मॉल में कॉल सेंटर में नौकरी करता है। बीती 11 मई की रात करीब 8 बजे वह परिचित युवती के साथ एम्प्री के पास साइकिल ट्रैक पर बैठकर बातचीत कर रहा था। बताया गया है की युवती भी कॉल सेंटर में ही नौकरी करती हैं। इसी बीच एक स्कूटर पर सवार तीन युवक वहॉ आ धमके। एक युवक वाहन पर ही बैठा रहा जबकि दो युवक सत्यम के पास पहुंचे और गाली-गलौच करने लगे। फरियादी ने जब उनका विरोध किया तब आरोपियो ने मारपीट करते हुए बका से वार कर दिया। हमले में सत्यम से बाएं गाल और दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई है। बदमाशो ने हमले के दौरान उसे युवती से दूर रहने की बात कही थी। यह देख युवक के साथ मौजूद 20 वर्षीय उसकी महिला मित्र की चीख निकल गई और उसने शोर मचाते हुए सड़क पर आकर लोगों से मदद मांगी। इसके बाद आरोपी युवक को धमकाते हुए मौके से भाग गए। घायल युवक को इलाज के लिये अस्पताल पहुचांया गया। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस ने फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस फरियादी द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर फरार हमलावरों की तलाश कर रही है। जुनेद / 14 मई