बुरहानपुर (ईएमएस) नगर निगम की महत्व कक्षी जल आवर्धन योजना जिस पर 131 करोड रुपए खर्च किए गए शहर में अभी इसका काम पूरा भी नहीं हुआ है ऐसे में ऐसी भीषण गर्मी के समय इस योजना ने दम तोड़ दिया है ताप्ती नदी पर बने बसाड़ डैम के समवेल में पानी खत्म होने से शहर में जल संकट गहरा गया है इसको देखते हुए निगम ने अपने पुराने जल स्रोतों को जिंदा कर फिर से पुरानी व्यवस्था के तहत उतावली नदी समवेल को चालू कर उसे शनवारा और सिंधीपुरा ओवरहेड टैंक को भरकर वहां से जल सप्लाई व्यवस्था बनाने के प्रयास किए हैं वहीं जिन वार्डों के हैंडपंपों से मोटर निकाल उनको बंद कर दिया था उन्हें फिर से चालू करने की कोशिश की जा रही है ताप्ती जल आवर्धन योजना को लेकर तत्कालीन महापौर सहित भाजपा नेताओं ने खूब बखान कर शहर को शुद्ध फिल्टर जल पिलाने के दावे किए लेकिन इस योजना के पहली ही गर्मी में दम तोड़ने से पूरी व्यवस्था पर भ्रष्टाचार के सवाल खड़े कर दिए हैं अभी शहर में इस योजना का काम पूरा भी नहीं हुआ है अनेक क्षेत्रों में जेएमसी कंपनी द्वारा पाइपलाइन बिछाने का काम जारी है काम पूरा होने और इसको शहर के हर घर तक शुद्ध जल पहुंचने का प्रमाण नहीं मिला है उससे पहले ही यह योजना दम तोड़ चुकी है अब आगामी समय में बसाड़ के ताप्ती सम्वेल को जिंदा रखने के लिए बैतूल जिले के घोघरी बांध से पानी की मांग की गई है जो मंजूर भी हो चुकी है उसे जितना पानी ताप्ती नदी में पहुंचेगा उसके दम पर जेएमसी कंपनी शहर में जल वितरण व्यवस्था को बहाल करने का प्रयास करेगी अभी फिलहाल निगम को अपने पुराने जल स्रोतों पर ही भरोसा करना पड़ा है 131 करोड़ की इस योजना पर कांग्रेस ने चुटकी लेते हुए इसे भ्रष्टाचार की योजना बताया है इसको लेकर कांग्रेस के पार्षदों और अन्य नेताओं ने मंगलवार की जनसुनवाई में जिला कलेक्टर से शिकायत भी की है! अकील आजाद/14/05/2026