क्षेत्रीय
14-May-2026
...


अलीगढ़ (ईएमएस)। पत्नी की हत्या कर पति थाने पहुंचा और कहा कि सिर पर फावड़े की मूंद मार कर उसका काम तमाम कर आया हूं। जिसके बाद हरकत में आयी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के जवां थाना अंतर्गत रामपुर निवासी कमल सिंह पुत्र पातीराम मजदूरी करता है। दो-तीन दिन से लगातार घर में क्लेश हो रही थी। 13 मई की रात्रि लगभग 9ः30 कमल सिंह घर पर आया। पत्नी नीलम से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कमल सिंह ने गुस्से में आकर नीलम के सिर पर फावड़े की मूंद मार दी। जिससे पत्नी नीलम की मौके पर ही मौत हो गई। वहां से पति जवां थाने पहुंचा और पूरी घटना पुलिस को बता दी। पति बोला कि पत्नी से कहासुनी हो गई। गुस्से में फावड़े की मूंद सिर पर मार कर उसका काम तमाम कर दिया। जितेन्द्र 14 मई 2026