नई दिल्ली (ईएमएस)। राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया और अधिकतम तापमान के 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। - कैसा रहा तापमान केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 134 दर्ज किया , जो मध्यम श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/14/ मई/2026