राज्य
नई दिल्ली (ईएमएस)। पश्चिमी दिल्ली के रमेश नगर इलाके में गुरुवार सुबह धातु और लकड़ी का कबाड़ रखने के गोदाम में आग लग गई। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) को सुबह 7:56 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा कि सुबह करीब 9:30 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/14/ मई/2026