क्षेत्रीय
14-May-2026
...


अलीगढ़ (ईएमएस)। एएमयू नर्सेज एसोसिएशन की ओर से अपनी लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर शुरू किया गया चरणबद्ध आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। 14 मई को नर्सिंग स्टाफ ने जे एन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल कार्यालय के सामने सुबह 10ः30 बजे से 12ः30 बजे तक धरना प्रदर्शन किया। एसोसिएशन का कहना है कि कई बार ज्ञापन देने और प्रशासन से वार्ता की मांग करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे नर्सिंग कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सिज्जाउद्दीन ने कहा कि जेएनएमसीएच की स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका है और कर्मचारी पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। इसके बावजूद उनकी समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिसके चलते उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। उन्होंने बताया कि 25 मई तक प्रतिदिन सुबह 10ः30 बजे से 12ः30 बजे तक के रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने लगातार धरना जारी रहेगा। 2 जून को सुबह 10ः30 बजे बाब-ए-सैयद गेट से रजिस्ट्रार कार्यालय तक विशाल विरोध रैली निकाली जाएगी। ईएमएस / 14/05/2026