जगदलपुर (ईएमएस)। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के आदेशानुसार राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम जी की उपस्थिति में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य जी के निर्देश पर बस्तर जिला युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष निकेत राज झा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ में नीट यूजी 2026 परीक्षा पेपर लीक मामले के विरोध में उग्र प्रदर्शन कर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए संभाग मुख्यालय जगदलपुर राजीव भवन के समक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष निकेत राज झा ने कहा कि देश के लाखों मेहनती छात्रों का भविष्य आज अधर में लटक गया है। नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में बार-बार हो रही पेपर लीक की घटनाएँ केंद्र सरकार की विफलता और परीक्षा प्रणाली की खामियों और नाकामियों को उजागर करती हैं। युवा कांग्रेस की मांग है कि नीट यूजी 2026 परीक्षा में हुई धांधली की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की जाए।दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाए।केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपनी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत इस्तीफा दें।प्रभावित छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पारदर्शी कदम उठाए जाएं। निकेत राज झा ने आगे कहा बस्तर जिला युवा कांग्रेस सख्त चेतावनी देती कि यदि केंद्र सरकार ने इस संवेदनशील मुद्दे पर जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया और छात्रों को न्याय नहीं मिला, तो यह आंदोलन चरणबद्ध तरीके से और भी उग्र होगा। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षा में पेपर लीक की घटनाओं का सामने आना केंद्र सरकार की लापरवाही कार्यप्रणाली का प्रमुख हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि लाखों छात्र-छात्राएं दिन-रात मेहनत कर अपने भविष्य के सपने देखते हैं, लेकिन बार-बार होने वाले पेपर लीक से उनकी मेहनत और विश्वास दोनों टूट रहे हैं।सुशील मौर्य ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है,लेकिन केंद्र सरकार इस दिशा में पूरी तरह विफल साबित हुई है। देशभर के अभ्यर्थियों और अभिभावकों में असंतोष और चिंता का माहौल है। पेपर लीक जैसी घटनाएँ केवल परीक्षा प्रणाली ही नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ हैं। जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है। राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम ने कहा कांग्रेस नेता नेताम ने नीट परीक्षा में सामने आए पेपर लीक मामलों का सामने आना केंद्र सरकार की नाकामी का प्रमाण है उन्होंने कहा कि लाखों छात्र-छात्राएं दिन-रात मेहनत कर अपने भविष्य के सपने देखते हैं, लेकिन केंद्र सरकार की लापरवाही और कमजोर व्यवस्था के कारण उनकी मेहनत पर पानी फिर रहा है। नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षा में बार-बार पेपर लीक होना बेहद गंभीर और शर्मनाक है।यह केवल एक परीक्षा में गड़बड़ी नहीं, बल्कि देश के युवाओं के विश्वास और भविष्य के साथ खुला अन्याय है। केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित रखने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से यह स्पष्ट हो गया है कि शिक्षा व्यवस्था में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार और लापरवाही हावी है। मेहनती और ईमानदार छात्रों का मनोबल टूट रहा है, जबकि पैसे और पहुंच रखने वाले लोगों को अनुचित लाभ मिल रहा है। यह स्थिति देश के प्रतिभाशाली युवाओं के साथ अन्याय है। इस दौरान पूर्व विधायक रेखचंद जैन, वरिष्ठ कांग्रेसी उमाशंकर शुक्ला, रामशंकर राव,नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, महामंत्री अभिषेक नायडू,चम्पा ठाकुर,अनुराग महतो,नीतीश शर्मा,समस्त पार्षदगण युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस,nsui सहित समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे। सुधीर जैन/चंद्राकर/14 मई 2026