क्षेत्रीय
14-May-2026


अलीगढ़ (ईएमएस)। थाना बन्नादेवी क्षेत्र में दबंगों के आतंक और अवैध वसूली रंगदारी टैक्स ना देने पर मारपीट और जान से मारने की धमकियों से परेशान युवक ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर दबंगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। संजीव कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी ज्वालीजीपुरम्र थाना बन्ना देवी ने बताया कि वह अपनी ईको गाडी चलाकर बच्चों को परिवरिश करता रहता है। संजीव कुमार ने बताया कि बुधवार को दिन में तीन बजे वह अपनी ईको गाडी पर बैठा हुआ था कि अचानक रोहित कुमार पुत्र नामालूम निवासी सारसौल बन्नादेवी आ धमका और बोला कि उसेे दो हजार रूपये दे दो। संजीव ने पैसा देने से मना किया इसी बात पर रोहित कुमार ने उसके साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया और उसके साथ मारपीट करने लगा। इस घटना को अन्य ईको गाडी वाले देख रहे थे। संजीव कुमार को रोहित कुमार ने काफी मारापीटा और कहने लगा कि जब तक दो हजार रूपसे मुझे नही देगा तब तक यहाँ चैराहे पर तेरी गाडी लगने नही दूँगा। उसकी बिना मर्जी के यहाँ चैराहे पर गाडी तू खाडी नही कर सकता है और चला नही सकता है। रोहित कुमार इसी प्रकार अन्य गाडियो बालों से अवैध बसूली करता रहता है गुण्डा गर्दी करता रहता है गाड़ी बालों को गन्दी-गंदी गालियाँ देता है इसके साथ 7-8 गुण्डे भी रहते है। रोहित कुमार कहता है कि तुझे जान से मार दूंगा। संजीव कुमार ने जिलाधिकारी से आरोपी दबंग रोहित कुमार के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। ईएमएस / 14/05/2026