क्षेत्रीय
14-May-2026
...


- 10 हजार लेकर छोड़ा गुना (ईएमएस)।रक्षक ही जब भक्षक बन जाए तो जनता न्याय के लिए कहां जाए? ऐसा ही एक गंभीर मामला चांचौड़ा तहसील के ग्राम तोड़ी से सामने आया है, जहां पुलिस की कथित बर्बरता का शिकार हुए एक युवक ने गुरुवार को टूटे हुए हाथ-पैर के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित दिलीप मीणा पुत्र मंटी लाल मीणा ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर बीनागंज चौकी प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जुआ पकडऩे गई पुलिस ने राहगीर को बनाया निशाना शिकायती आवेदन के अनुसार, 13 मई की दोपहर करीब 12 बजे दिलीप अपने घर के लिए पानी भरने पड़ोस की मोटर देखने जा रहा था। रास्ते में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे, तभी अचानक पुलिस ने वहां दबिश दी। पुलिस ने जुआरियों के साथ-साथ वहां से गुजर रहे निर्दोष दिलीप को भी पकड़ लिया। पीडि़त का आरोप है कि बीनागंज चौकी प्रभारी अजय प्रताप ने उस पर लाठी से हमला किया, जिससे उसका हाथ फैक्चर हो गया और गिरने के कारण पैर में भी गंभीर चोट आई। थाने में बंद कर वसूली की रिश्वत पीडि़त ने बताया कि बार-बार गुहार लगाने के बाद भी पुलिसकर्मियों ने उसकी एक न सुनी और गाली-गलौज करते हुए उसे जबरदस्ती गाड़ी में डालकर बीनागंज चौकी ले गए। आरोप है कि वहां उसे बंद कर दिया गया और छोडऩे के बदले पैसों की मांग की गई। दिलीप के अनुसार, उसके परिजन लक्ष्मण मीणा से पुलिस ने 10,000 रुपये की रिश्वत ली, जिसके बाद ही उसे छोड़ा गया। धमकी देकर भगाया, अब न्याय की आस रिहा होने के बाद जब पीड़ित ने अस्पताल में अपना इलाज कराया, तो पुलिस ने उसे धमकाया कि वह चोट का कारण पुलिस की पिटाई न बताए, अन्यथा दोबारा बंद कर दिया जाएगा। गुरुवार को घायल अवस्था में एसपी ऑफिस पहुंचे युवक ने इस मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। - सीताराम नाटानी