राष्ट्रीय
14-May-2026
...


इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई तय की लखनऊ (ईएमएस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर आय से अधिक संपत्ति मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सीबीआई, ईडी और एसएफआईओ सहित अन्य केंद्रीय एजेंसियों से जवाब तलब किया है। बीजेपी नेता एस विग्नेश शिशिर ने याचिका दाखिल कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 20 जुलाई को होगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान सभी पक्षकारों को जवाब दाखिल करने के लिए आठ सप्ताह का समय दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की है। याचिकाकर्ता एस. विग्नेश शिशिर ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी ज्ञात आय के स्रोतों से अधिक संपत्ति जमा की है। उन्होंने कोर्ट से इन आरोपों की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। इसके बाद हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई कर सीबीआई, ईडी और एसएफआईओ को नोटिस जारी कर मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कह दिया है। इस मामले में केंद्र सरकार की भूमिका को भी इलाहाबाद हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण माना है। अधिकारियों के मुताबिक, कोर्ट अब एजेंसियों के जवाब के बाद आगे की कार्यवाही तय करेगा। इस मामले पर राजनीतिक गलियारों में भी काफी चर्चा हो रही है। उधर, दिल्ली में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेसवार्ता कर राहुल गांधी की विदेश यात्रा और उसकी फंडिंग को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की बीते 11 वर्षों की कमाई 11 करोड़ है, जबकि उन्होंने विदेश यात्रा पर 64 करोड़ रुपए खर्च किए। आशीष दुबे /14 मई 2026