क्षेत्रीय
14-May-2026
...


अलीगढ़ (ईएमएस)। हेल्पिंग ह्यूमन फाउंडेशन द्वारा सर्व समाज के लिए अयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट एच.एच.एफ. क्रिकेट लीग सीजन -1 का 9 वां मैच अचीवर इंडियंस और आर एम पैंथर्स के बीच खेला गया।जिसमें आर एम पैंथर्स के कप्तान सुमित ठाकुर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अचीवर इंडियंस ने रोहित यादव के 37 गेंद, 78 रन और गोविंद के 13 गेंद 26 रन की बदौलत 137 रनों का अच्छा स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर खड़ा किया। जय किशन ने 3 और अनुराग ने 2 विकेट लिए। 138 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पैंथर्स के बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत नहीं मिल पाई।लव कुमार की धारदार गेंदबाजी के सामने कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया। एक समय 61 रन पर 7 विकेट गिर चुके थे वही लव कुमार ने अपने 4 ओवर के स्पेल में मात्र 28 रन देकर 5 विकेट लिए। वीपी सिंह ने 30 रन और सौरव ठाकुर ने 20 रन और जयकिशन ने 17 रन बनाये।शुभम कृष्णा और गर्वित आर्य को 1-1 विकेट मिला और अचीवर इंडियंस ने 19 रनों से जीत हासिल की। अचीवर इंडियंस के कप्तान लव कुमार को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए शुभम गांधी ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया, वहीं जयकिशन को मनोरंजन वार्ष्णेय ने फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। मैच के दौरन जितेंद्र वार्ष्णेय टी.डी और आर.एम. पैंथर के प्रायोजक मोहित गर्ग अतिथि के रूप में व मुख्य संयोजक लव कुमार, फाउंडेशन अध्यक्ष रोमांस वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष तरूण वार्ष्णेय, विष्णु एन.के, विशाल, सौरभ, दीपांशु, मनोरंजन, शिवम, श्याम सर्राफ, राहुल प्राइमस, रचित, विशाल, निक्की, तुषार, राम फूफा आदि मौजूद रहे। ईएमएस / 14/05/2026