राज्य
14-May-2026


हाजीपुर, (ईएमएस)। यात्रियों की सुविधा हेतु हावड़ा और मोकामा के मध्य चलने वाली गाड़ी सं. 13029/13030 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस में अस्थायी तौर पर साधारण श्रेणी का 01 अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया गया है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि यह अस्थायी संयोजन हावड़ा से 15 मई से 15 जून तक तथा मोकामा से 16 मई से 16 जून तक यह प्रभावी रहेगा। साधारण श्रेणी के 01 अतिरिक्त कोच के संयोजन के उपरांत इस ट्रेन में साधारण श्रेणी के 07 के बदले 08 कोच तथा शयनयान श्रेणी के 03 तथा एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 13 कोच होंगे। संतोष झा- १४ मई/२०२६/ईएमएस